साइबर हमलावरों के निशाने पर भारत, पाकिस्तान, मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए हमले
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 3, 2025
- 0
- 82
- 1 minute read

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद साइबर हमलावरों के निशाने पर भारत है। साइबर हमलावर भारत को निशाना बनाकर अब तक 10 लाख से अधिक साइबर हमलों को अंजाम देने की साजिश रच चुके हैं। मुंबई में महाराष्ट्र साइबर सेल ने ऐसे सैकड़ों ऑनलाइन हमले दर्ज किए हैं। साइबर एक्सपर्टस ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समेत कई देशों के हैकिंग समूहों ने भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमले किए।
वरिष्ठ साइबर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की साइबर अपराध जांच शाखा महाराष्ट्र साइबर ने 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद डिजिटल हमलों की घटनाओं में वृद्धि पकड़ी है। महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमले हुए।
उन्होंने बताया कि भारतीय वेबसाइट और पोर्टल को निशाना बनाकर किए गए ये हमले पाकिस्तान, मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए थे। उन्होंने बताया कि हैकिंग करने वाले कई समूहों ने खुद को इस्लामिक गुट का बताया।
उन्होंने कहा कि यह साइबर जंग हो सकती है। महाराष्ट्र साइबर ने इनमें से कई हमलों को विफल कर दिया। नोडल कार्यालय ने सभी सरकारी विभागों के लिए एक एडवाइजरी तैयार की है, जिसमें उन्हें अपने साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कहा गया है।