कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, इलाज के दौरान मौत
- राष्ट्रीय
Political Trust
- May 1, 2025
- 0
- 77
- 1 minute read

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का इलाज के दौरान अहमदाबाद में निधन हो गया। डॉ. गिरिजा व्यास पिछले महीने गणगौर पूजा के दौरान लगी आग में वह झुलस गई थीं। वे पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जाता है कि पिछले माह गणगौर पूजा के दौरान चुन्नी में आग लगने से वो गंभीर रूप से झुलस गई थीं। डॉ. गिरिजा व्यास करीब 90 प्रतिशत तक जल गई थी। जिसके कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उन्होंने अहमदाबाद में जायडस अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर उदयपुर लाया जा रहा है, जहां उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।
डॉ. गिरिजा व्यास का राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान रहा है। वे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी थीं। इसके अलावा वे कई बार लोकसभा सांसद रहीं और केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
डॉ. व्यास के निधन पर कांग्रेस सहित देश के राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली समेत अनेक नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास का निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है। शिक्षा, राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान रहा है। उनका असमय और इस तरह एक हादसे का शिकार होकर जाना हम सभी के लिए गहरा आघात है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”