एनसीआर वासियों को आज गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, दिन में बूंदाबांदी के आसार  

 एनसीआर वासियों को आज गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, दिन में बूंदाबांदी के आसार  
नई दिल्ली। दिल्ली -एनसीआर में पिछले कई दिन से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। इसी के साथ दिन में गर्म हवा भी लोग झेल रहे हैं। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मंगलवार को सुबह तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज दिन में सुबह से ज्यादातर इलाकों में तेज धूप निकली हुई है। सोमवार की शाम के समय तेज हवाओं के चलने से मौसम बदला है। बादलों की आवाजाही के चलते शाम को तेज गर्मी से हल्की राहत महसूस हुई। आज दिन में बूंदाबांदी के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के संकेत मिल रहे हैं। इसी के साथ 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी। कभी-कभी हवा की गति बढ़कर 20 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है। अगले 24 घंटे में तापमान में हल्की वृद्धि होगी। दिल्ली में आज दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में अभी दो मई तक लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं जताया गया है।
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में एक मई तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं। इसी क साथ तेज हवाएं चलेंगी। दो मई तक तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज 29 अप्रैल से 2 मई के दौरान न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।