पहले दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 450 अंक तो निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार
- कारोबार
Political Trust
- April 28, 2025
- 0
- 157
- 1 minute read

Political Trust Magazine
नई दिल्ली। आज सोमवार को सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार ने तेजी दिखाई है। शेयर बाजार में तेजी से बाजार में हरियाली लौटी है। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स 450 अंक उछाल के साथ तेजी पर है। जबकि निफ्टी ने भी शुरूआती दौर में बाजार खुलते ही रफ्तार पकड़ी है।
इससे पहले शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सकारात्मक रुख के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 329.23 अंक चढ़कर 80,130.66 अंक पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी 118.75 अंक बढ़कर 24,365.45 अंक पर पहुंचा था। हालांकि, धीरे-धीरे बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी और बंदी के दौरान लाल निशान पर पहुंच गया था। शुक्रवार की दोपहर 11.49 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 1,153.26 (1.44%) टूटकर 78,648.17 पर पहुंच गया था। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 375.86 (1.55%) अंक टूटकर 23,870.85 के स्तर पर पहुंचा था।
विदेशी फंडों के निरंतर प्रवाह और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दिखाई दिया था। हालांकि, दोनों बढ़त को ज्यादातर नहीं संभाल पाए। बाद में एक्सिस बैंक के कारण इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स की कंपनियों में से एक्सिस बैंक में 3.50 प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि देश के तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने मार्च तिमाही में मामूली गिरावट दर्ज करते हुए 7,117 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 7,130 करोड़ रुपये था। आज दिन में शेयर बाजार में बैंकों और आईटी सेक्टर के शेयरों पर नजर रहेगी।