हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता

 हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस नेता लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति या ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च में भाग लेने के लिए लालकिले पर एकत्र हुए थे। खास बात यह है कि राहुल गांधी को 30 दिनों के भीतर अपना आधिकारिक आवास खाली करने का नोटिस दिए जाने के एक दिन बाद, कांग्रेस नेताओं ने ऐसा करने का फैसला किया था। हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या है। हमने मशालें जलाई जिन्हें पुलिस ने बुझाने का काम किया। लेकिन हम दिल की मशाल जलाएंगे, हर जुलूम से लड़ेंगे।