राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब तेलंगाना विधेयकों दी मंजूरी

राष्ट्रपति ने पंजाब तेलंगाना के विधेयकों को अपनी मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि पंजाब के इस बिल का उद्देश्य मुआवजे का भुगतान करने के बाद 4000 एकड़ से अधिक भूमि पर कब्जा करने वाले 11,200 से अधिक किरायेदारों को संपति का अधिकार देना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक तेलंगाना विधेयक को भी अपनी सहमति दी जो अदालत द्वारा तय की गई तारीखों पर अभियुक्तों को पेश करने में विफल रहने पर गंभीर अपराधों के मामलों में जमानत लेने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने की अनुमति देता है