कविता सिंह के आमंत्रण पर 4 अक्टूबर को होगा ‘द प्रिज्मारा गैदरिंग’, हीरे और प्राकृतिक रंगीन रत्नों की नई कलेक्शन का होगा प्रदर्शन

 कविता सिंह के आमंत्रण पर 4 अक्टूबर को होगा ‘द प्रिज्मारा गैदरिंग’, हीरे और प्राकृतिक रंगीन रत्नों की नई कलेक्शन का होगा प्रदर्शन

Political Trust Magazine

फैशन, स्टाइल और ग्लैमर का दिखेगा संगम, आउटफिट शोकेस के साथ प्रतियोगिताएं और लकी ड्रॉ भी होंगे आयोजित

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर स्थित प्रिज्मारा (Prismara) की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को ‘द प्रिज्मारा गैदरिंग’ का आयोजन किया जाएगा। रविवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लैब में तैयार किए गए हीरों (Laboratory-grown Diamonds) और प्राकृतिक रंगीन रत्नों (Natural Colour Stones) की आकर्षक कलेक्शन प्रदर्शित की जाएगी।

कविता सिंह के आमंत्रण पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में फैशन, ज्वेलरी और स्टाइल के शौकीनों को एक साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत मेहमानों के स्वागत के साथ होगी, जिसके बाद ब्रांड की नई ज्वेलरी कलेक्शन का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण थीम आधारित आउटफिट शोकेस होगा। इसमें ग्लैमरस गाउन, कैजुअल ड्रेस, ट्रैवल स्टाइल, कॉर्पोरेट फॉर्मल और आध्यात्मिक स्पर्श वाले परिधानों को प्रस्तुत किया जाएगा। अलग-अलग थीम के माध्यम से फैशन और व्यक्तिगत स्टाइल के विविध रंग देखने को मिलेंगे।

इस अवसर पर ‘वुमन ऑफ द डे’ प्रतियोगिता और लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों के लिए सरप्राइज गिफ्ट रखे गए हैं। इसके साथ ही मेहमानों को अपनी प्रतिक्रिया साझा करने और विशेष अतिथि ऑफर्स का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सीटें सीमित हैं और इच्छुक लोगों को पहले से अपना स्थान आरक्षित कराना होगा। आयोजन स्थल ग्राउंड फ्लोर, राइट साइड पोर्शन, A-89, 2, सेंट्रल मार्केट, लाजपत नगर, नई दिल्ली-110024 है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9990832755 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रिज्मारा के आमंत्रण में KGK और ‘Since 1905’ का उल्लेख किया गया है।http://Politicaltrust.in