क्षमा नीरा फाउंडेशन ने सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक

 क्षमा नीरा फाउंडेशन ने सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक

Political Trust Magazine 

नई दिल्ली। सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत क्षमा नीरा फाउंडेशन की ओर से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

अभियान का आयोजन संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 22 से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान की थीम “सेवा ही संस्कृति” है।

इस अवसर पर कलाकारों ने “विरासत भी, विकास भी – स्वच्छता की नई कहानी” विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक की मुख्य कलाकार नीरा कुमारी रहीं। उन्होंने अपनी प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को लोगों तक पहुंचाया।

कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई का ध्यान रखने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक में लोकमान्य, दीक्षा झा, ऋतिक झा, प्राची पंत, उन्नति ध्यानी, महक पंत, तरुण झा, वर्षा मिश्रा, प्रदीप नेगी, अन्नू नेगी, कल्पना, निष्ठा और अनुभव ने भी अभिनय किया। सभी कलाकारों ने मिलकर प्रभावी प्रस्तुति दी और सेवा एवं स्वच्छता के महत्व को सरल तरीके से सामने रखा।

सेवा संकल्प अभियान 2026 के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।http://Politicaltrust.in