वास में ही श्वास है, प्रकृति के साथ स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहा VASS
Nimmi Thakur
नई दिल्ली। “वास में ही श्वास है” के संदेश के साथ विश्व आरोग्य संवर्धन संस्थान (VASS) वर्ष 2020 से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा और समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य प्राकृतिक एवं नैसर्गिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
VASS द्वारा विभिन्न अवधि के Applied Naturotherapy Courses भी संचालित किए जाते हैं, जिनके माध्यम से लोगों को Holistic Health System की जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
इसी क्रम में संस्था की ओर से “Holistic Health Crash Course” का आयोजन 8 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन किया जा रहा है। यह एक सप्ताह का निःशुल्क कोर्स है। इसमें Symptoms, Causes और Holistic Treatment से जुड़ी जानकारी के साथ Fever, Cold, Cough, Headache, Stomach & Digestive Disorders, Hypertension, Diabetes, Heart, Asthma, Kidney, Skin एवं Mental Health से संबंधित विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

कोर्स में प्रतिभागियों को Holistic Medicines, उनकी Dose एवं Duration, रोजमर्रा के स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण तथा विशेषज्ञ मार्गदर्शन जैसी जानकारी दी जाएगी। कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को Participation Certificate भी प्रदान किया जाएगा।
संस्था की अध्यक्ष मोती देवी हैं। संस्था के बोर्ड में MD डॉ. प्रदीप मिश्रा ‘अजनबी’, डॉ. रविश गुप्ता, डॉ. पूनम हजेला, सुमन लूथरा और डॉ. आशा मिश्रा सहित स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हैं। डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, Sr. Auriculotherapy Expert, संस्था के Chief Consultant Advisor हैं।
VASS के National Coordinator आचार्य अनिल कुमार शर्मा तथा State Coordinator आचार्य सीमा शर्मा ‘मंजरी’ के सहयोग से संस्था स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
निःशुल्क ऑनलाइन Holistic Health Crash Course में जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9717021721 है।
VASS का मूल संदेश है-“प्रकृति का साहचर्य आरोग्य का मूलमंत्र है।”
