खेलों के विकास और संवर्धन में PEFI का योगदान मील का पत्थर साबित होगा!

 खेलों के विकास और संवर्धन में PEFI का योगदान मील का पत्थर साबित होगा!

दिनेश कुमार गौड़
नई दिल्ली-फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) औरस्पोर्ट्स एक्सपो द्वारा प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित १३वाँ स्पोर्ट्स एक्सपो का आयोजन भारत में खेलों के संवर्धन, विकास और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल है। यह आयोजन निश्चित रूप से भारतीय खेल जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी, मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग तथा हरियाणा के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गौरव गौतम द्वारा अपने संवाद में वर्ष 2030 में गुजरात में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल खेलों तथा वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक खेलों की संभावनाओं को लेकर देश के युवाओं को अभी से तैयार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। देश के प्रत्येक क्षेत्र से आने वाली खेल प्रतिभाओं को अवसर देकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदकों की श्रृंखला में भारत को शीर्ष स्थान तक पहुंचाने के लिए तैयार करने का संकल्प हम सभी के विश्वास को और प्रगाढ़ करता है।

PEFI द्वारा लंबे समय से खेलों के विकास, शारीरिक शिक्षा, खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन तथा स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए किए जा रहे अभूतपूर्व एवं सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप संस्था को महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा सम्मानित किया जाना पूरे खेल जगत के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान PEFI की पूरी टीम को खेलों के विकास एवं संवर्धन के लिए और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

स्पोर्ट्स एक्सपो में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा विभिन्न राज्यों से आए खेल एवं युवा कल्याण मंत्रियों की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा और महत्व को और बढ़ाया। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए PEFI की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
PEFI की पूरी टीम की ओर से सभी माननीय मंत्रिगण, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। 💐🙏
खेलेंगे युवा, बढ़ेगा भारत-2036 में ओलंपिक पदकों में शीर्ष पर होगा भारत!http://Politicaltrust.in