पर्यटन विकास के तहत उत्तराखंड के भतरौंजखान स्थित धार्मिक स्थल स्वामी हीरानंद बाबा मंदिर का होगा सौन्दर्यीकरण
सी एम पपनै
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल में पर्यटन विकास हेतु जारी योजना के तहत अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों के सीमान्त कस्बे भतरौंजखान में स्थापित स्वामी हीरानंद बाबा मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्यों हेतु जारी पच्चीस लाख रुपयों की विशेष अनुदान राशि के कार्यों का शिलान्यास व भूमि पूजन 24 अगस्त को रानीखत विधानसभा वर्तमान स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के कर कमलों मंदिर समिति, स्थानीय व्यापार संघ, कुमाऊं मंडल विकास निगम अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थित के मध्य सम्पन्न हुआ।

शिलान्यास व भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर स्वामी हीरानंद बाबा मंदिर समिति द्वारा स्थानीय प्रबुद्ध जनों, संस्थाओं व संगठनों से जुड़े जनों में प्रमुख हरीश नैनवाल, दर्शन सिंह असवाल, जगत जी, गणेश राम आर्य, राम सिंह कडाकोटी, विक्की पंत, हरीश खुल्बे, हरीराम, महेश चंद्र आर्य, गोपाल नैनवाल, बालम सिंह, भुवन चंद्र पपनै इत्यादि इत्यादि की प्रभावी उपस्थिति में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के कर कमलों शिलान्यास बोर्ड का रिब्बन कटवा कर तथा स-सम्मान विधायक महोदय का पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

शिलान्यास व भूमि पूजन के इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष पूरन करगेती, महासचिव डॉ. रघुवीर पंत, व्यापार संघ से जुड़े हरीश भट्ट तथा आयोजन संचालक गिरीश कडाकोटी द्वारा स्थानीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल का स्वागत अभिनंदन करते हुए स्थानीय स्तर पर भोगी जा रही समस्याओं व उनके निराकरण में माननीय विधायक द्वारा निष्ठा पूर्वक दिए गए योगदान पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए गए।

मुख्य अतिथि भाजपा विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल द्वारा स्थानीय कुमाऊँनी बोली-भाषा में विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित समिति पदाधिकारियों व समिति सदस्यों, कुमाऊं मंडल विकास निगम अधिकारियों, स्थानीय स्तर पर गठित संगठनों व संस्थाओं से जुड़े लोगों व उपस्थित प्रबुद्ध जनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर हर्ष व आभार व्यक्त करते हुए विगत वर्षों में भतरौंजखान व क्षेत्र से जुड़े दर्जनों गांवों के विकास कार्यों हेतु किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। अवगत कराया, भतरौंजखान का विकास होने पर स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार, व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि तथा पर्यटन के क्षेत्र में वृद्धि होने से स्थानीय जन का आर्थिक विकास होगा। आगामी वर्ष 2027 में सभी स्थानीय जनों के साथ व सहयोग की आकांक्षा करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा अपना संबोधन समाप्त किया गया।
स्थानीय पूर्व प्रधान जगत सिंह द्वारा मुख्य अतिथि विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल तथा उपस्थित सभी जनों की उपस्थित के प्रति आभार व्यक्त कर तथा आगामी 2 सितंबर से स्वामी हीरानंद बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित किए जा रहे चतुर्थ श्रीभागवत कथा ज्ञान की सूचना देने के साथ ही आयोजन समापन की घोषणा की गई।http://Politicaltrust.in
