समग्र आत्मनिर्भरता मिशन से जुड़ा रेडियो नोएडा 107.4, शिक्षा, कौशल और स्वावलंबन का संदेश पहुँचाएगा जन-जन तक
Political Trust Magazine
**नोएडा।** समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन के लिए पिछले 15 वर्षों से कार्यरत **रेडियो नोएडा 107.4 सामुदायिक रेडियो** अब **समग्र आत्मनिर्भरता मिशन** के साथ जुड़कर शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया हस्ती एवं **मारवाह स्टूडियोज** तथा **एएएफटी** के संस्थापक **डॉ. संदीप मारवाह** के मार्गदर्शन में संचालित रेडियो नोएडा 107.4 ने वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के विकास, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक प्रसारण किया है।
इस अवसर पर **डॉ. संदीप मारवाह** ने कहा, *”हम पिछले 33 वर्षों से मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं और अब तक देश को 30 हजार से अधिक प्रशिक्षित मीडिया प्रोफेशनल दिए हैं, जिन्होंने फिल्म, टेलीविजन और पत्रकारिता के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अब समय आ गया है कि मीडिया समाज को आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के अभियान से भी मजबूती से जोड़े।”*
उन्होंने कहा कि रेडियो नोएडा 107.4, **सेवा, समर्पण, स्वावलंबन और राष्ट्र निर्माण** के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का संदेश पहुँचाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी इस सोच को मजबूत करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि **समग्र आत्मनिर्भरता मिशन** समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनेगा तथा युवाओं, महिलाओं, किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को नई ऊर्जा, नए अवसर और आत्मविश्वास प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान **’विकसित भारत–2047’** के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
**रेडियो नोएडा 107.4 सामुदायिक रेडियो** के **ब्रॉडकास्टिंग निदेशक सुशील भारती** ने कहा, *”मुझे पूर्ण विश्वास है कि समग्र आत्मनिर्भरता मिशन आने वाले समय में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और राष्ट्रहित, जनकल्याण तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी विशिष्ट और गौरवपूर्ण पहचान स्थापित करेगा। रेडियो नोएडा इस मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।”*
उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो की सबसे बड़ी शक्ति उसकी स्थानीय पहुँच और आमजन से सीधा संवाद है। इसी माध्यम से आत्मनिर्भरता, कौशल विकास, उद्यमिता और रोजगार से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाकर राष्ट्र निर्माण की इस मुहिम को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।http://Politicaltrust.in
