AI आधारित टेंडर प्रबंधन प्रणाली ‘PARAKH’ का GAIL में शुभारंभ, खरीद प्रक्रिया होगी अधिक तेज और पारदर्शी

 AI आधारित टेंडर प्रबंधन प्रणाली ‘PARAKH’ का GAIL में शुभारंभ, खरीद प्रक्रिया होगी अधिक तेज और पारदर्शी

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने डिजिटल परिवर्तन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए AI आधारित टेंडर प्रबंधन प्रणाली ‘PARAKH’ का सफल शुभारंभ किया है। इस प्रणाली का गो-लाइव 22 जुलाई 2026 को गेल भवन, नई दिल्ली में किया गया।
इस अवसर पर गेल (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) दीपक गुप्ता ने PARAKH प्रणाली का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) श्री एस. के. सिन्हा तथा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
PARAKH एक AI-संचालित टेंडर प्रबंधन प्रणाली है, जो खरीद (Procurement) प्रक्रिया को अधिक स्मार्ट, तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विकसित की गई है। यह प्रणाली टेंडर मूल्यांकन को सरल बनाती है, वाणिज्यिक बोलियों के विश्लेषण में तेजी लाती है, तुलनात्मक विवरण (Comparative Statements) को स्वचालित करती है तथा निर्णय प्रक्रिया को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाती है।

 

परियोजना के प्रथम चरण (Phase-I) में खरीद प्रक्रिया से जुड़ी 9 प्रमुख गतिविधियों को स्वचालित किया गया है। इससे एक व्यापक AI-सक्षम खरीद प्रणाली की मजबूत नींव तैयार हुई है, जो भविष्य में खरीद कार्यों की दक्षता, पारदर्शिता और परिचालन उत्कृष्टता को और मजबूत करेगी।
गेल ने कहा कि PARAKH का सफल शुभारंभ कंपनी की नवाचार, डिजिटल परिवर्तन और उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पहल भविष्य के लिए अधिक स्मार्ट, चुस्त (Agile) और तकनीक-संचालित व्यावसायिक प्रक्रियाओं के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।http://Politicaltrust.in