गुप्त नवरात्रि में मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, की पूजा-अर्चना

 गुप्त नवरात्रि में मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, की पूजा-अर्चना

तुलसीपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुप्त नवरात्रि के अवसर पर बुधवार सुबह बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां भगवती से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और मंदिर की परंपराओं के अनुसार धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया। उनके आगमन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
http://Politicaltrust.in