• July 20, 2026

समग्र आत्मनिर्भरता मिशन को मिला फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) का समर्थन, विकसित भारत-2047 के संकल्प में निभाएगी सक्रिय भूमिका!

 समग्र आत्मनिर्भरता मिशन को मिला फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) का समर्थन, विकसित भारत-2047 के संकल्प में निभाएगी सक्रिय भूमिका!

Political Trust Magazine 

नई दिल्ली। देश में खेलों के विकास एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तथा महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित प्रतिष्ठित संस्था फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) ने समग्र आत्मनिर्भरता मिशन (ट्रस्ट) के “विकसित भारत-2047” अभियान को अपना पूर्ण समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर PEFI के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन, उपाध्यक्ष हरदेव सिंह तथा निदेशक डॉ. शरद शर्मा, पंकज, दीक्षांत सोलंकी और बब्बू मान ने समग्र आत्मनिर्भरता मिशन (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निखिल त्यागी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री दिनेश कुमार गौड़ को शुभकामना संदेश-पत्र भेंट कर मिशन की सफलता की कामना की।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि समग्र आत्मनिर्भरता मिशन देश को वर्ष 2047 तक समृद्ध, शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक प्रभावी जन-आंदोलन सिद्ध होगा। उन्होंने इस राष्ट्रीय अभियान में PEFI की पूरी टीम की सक्रिय सहभागिता एवं पूर्ण सहयोग का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर समग्र आत्मनिर्भरता मिशन (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निखिल त्यागी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री दिनेश कुमार गौड़ ने PEFI परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और राष्ट्रनिर्माण जैसे क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं का सहयोग विकसित भारत के लक्ष्य को गति प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से भारत वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर, समृद्ध और विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनेगा।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा दोनों संस्थाओं ने राष्ट्रहित के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जनजागरण अभियानों में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।http://Politicaltrust.in