एमवे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
देहरादून। हेल्थ और वेलबीइंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एमवे इंडिया ने अपने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट लॉन्च किया है। न्यूट्रीलाइट से प्राप्त वनस्पति तत्वों (बॉटैनिकल्स) से भरपूर यह नया स्किनकेयर उत्पाद आधुनिक जीवनशैली में त्वचा को विभिन्न पर्यावरणीय प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
यह लॉन्च आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन रेंज का विस्तार है, जिसे बदलती स्किनकेयर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस श्रृंखला में प्राकृतिक तत्वों और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का संतुलित मेल है, जिससे त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश चोपड़ा ने कहा, भारत में स्किनकेयर बाजार तेजी से बदल रहा है और उपभोक्ता अब ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनमें इस्तेमाल होने वाले तत्वों की स्पष्ट जानकारी हो और जिनकी प्रभावशीलता वैज्ञानिक शोध पर आधारित हो। आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट इसी सोच को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसमें आधुनिक स्किन साइंस के साथ न्यूट्रीलाइट के प्राकृतिक तत्वों का समावेश किया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को भरोसेमंद स्किनकेयर उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें। प्राकृतिक और पौधों से प्राप्त तत्वों वाले स्किनकेयर उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।
कंपनी का दावा है कि आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट आधुनिक स्किनकेयर तकनीक और न्यूट्रीलाइट के प्राकृतिक तत्वों के मेल से तैयार किया गया है। यह एसपीएफ 50$ और पीए$$$$ के साथ यूवीए और यूवीबी किरणों से सुरक्षा देता है। इसके अलावा यह ब्लू लाइट, इन्फ्रारेड लाइट और फ्री रेडिकल्स जैसे बाहरी प्रभावों से भी त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है।
तेज रफ्तार जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया इसका हल्का टिंटेड फॉर्मूला त्वचा पर आसानी से घुल-मिल जाता है। यह सफेद परत (व्हाइट कास्ट) नहीं छोड़ता और 80 मिनट तक वाटर रेसिस्टेंट रहता है।http://Politicaltrust.in
