पर्यटन नगरी रानीखेत में 48 घंटे ट्रेल्स प्लस अल्ट्रा रन “द ट्रांस लूप्स” का हुआ प्रभावशाली समापन

 पर्यटन नगरी रानीखेत में 48 घंटे ट्रेल्स प्लस अल्ट्रा रन “द ट्रांस लूप्स” का हुआ प्रभावशाली समापन

सी एम पपनै

रानीखेत (उत्तराखंड)। उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध पर्यटन नगरी रानीखेत के नरसिंह स्टेडियम में आयोजित अपनी तरह की पहली 48 घंटे ट्रेल्स प्लस अल्ट्रा रन “द ट्रांस लूप्स” का प्रभावशाली समापन 13 जुलाई को सम्पन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए धावकों ने अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और अदम्य साहस का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। आयोजित प्रतियोगिता में 6 घंटे, 12 घंटे, 24 घंटे और 48 घंटे की विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया गया।

48 घंटे वर्ग में हरियाणा के गुलाब सिंह द्वारा सात सौ सत्ताईस चक्कर पूर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र के भूपेंद्र सिंह राजपूत दूसरे स्थान पर रहे। 12 घंटे वर्ग में रानीखेत के योग गुरु नरेश डोबरियाल द्वारा शानदार प्रदर्शन किया। 6 घंटे वर्ग में बागेश्वर की सुनीता पंत द्वारा अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजीमेंट कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक एवं श्रीमती मनीषा महादिक द्वारा विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, पदक और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अन्य आयोजित विभिन्न वर्गों के विजेताओं को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

आयोजन के इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा किए गए संबोधन में सभी प्रतिभागियों के जज्बे और आयोजन टीम की सराहना करते हुए आयोजित आयोजन को उत्तराखंड में साहसिक खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब अध्यक्ष सुमित गोयल द्वारा इस अवसर पर कहा गया, उत्तराखंड में अपनी तरह के पहले 48 घंटे ट्रेल्स प्लस अल्ट्रा रन का सफल आयोजन राज्य के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर है। आयोजित आयोजन ने रानीखेत को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय एंड्योरेंस स्पोर्ट्स के मानचित्र पर भी नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। कहा गया, रानीखेत की अद्भुत हरी भरी प्राकृतिक सुंदरता, अनुकूल जलवायु तथा चुनौतीपूर्ण ट्रेल्स इसे विश्वस्तरीय एंड्योरेंस प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाते हैं। व्यक्त किया गया, भविष्य में इस आयोजन को और अधिक प्रभावशाली एवं अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि दुनिया भर के धावक उत्तराखंड की सुन्दर पर्यटन नगरी रानीखेत की पावन धरती पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
आयोजित आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट सुश्री दीक्षिता जोशी तथा जिला प्रशासन के सहयोग और मार्गदर्शन का भी आयोजकों द्वारा प्रशंसा की गई, आभार व्यक्त किया गया। आयोजन सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों, तकनीकी टीम सहित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए सुमित गोयल द्वारा कहा गया, सामूहिक सहयोग से उत्तराखंड का यह ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। अपनी तरह के पहले आयोजित आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया है कि रानीखेत केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि साहसिक खेलों और एंड्योरेंस स्पोर्ट्स के लिए भी एक विश्वसनीय गंतव्य बनने की क्षमता रखता है। आने वाले वर्षों में “द ट्रांस लूप्स” रानीखेत की पहचान बनकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल पर्यटन को नई दिशा देगा तथा उत्तराखंड को एडवेंचर एवं एंड्योरेंस स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

आयोजन के इस अवसर पर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब सचिव देवांशु साह गंगोला, उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, जीवन कुवार्बी, श्याम फर्त्याल, गोविंद सिंह बिष्ट, गौरव पांडेय, बॉबी नवाब, अशोक मेहरोत्रा, विनोद खुल्वे, पंकज सती, सोनू सिद्दीकी तथा फोटोग्राफी टीम की एंजिला नवाब, अमोग बिष्ट, भार्गव जोशी, गर्वित पांडेय सहित अनेकों प्रबुद्ध जनों की प्रभावी उपस्थिति रही।http://Politicaltrust.in