डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर दिल्ली भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, स्मृति स्थल पर किया वृक्षारोपण

 डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर दिल्ली भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, स्मृति स्थल पर किया वृक्षारोपण

नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली गेट के समीप स्थित उनके स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा स्मृति स्थल पर वृक्षारोपण भी किया।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक एवं वरिष्ठ नेता वी. सतीश, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने किया।

नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सांसद मनोज तिवारी, योगेन्द्र चांदोलिया, बांसुरी स्वराज, स्वाति मालीवाल एवं गजेन्द्र पटेल, दिल्ली सरकार में मंत्री डॉ. पंकज सिंह और रविन्द्र इंद्राज सिंह, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, विधायक, निगम पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्मृति स्थल पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

http://Politicaltrust.in