मीरा सभरवाल की अध्यक्षता में सार्थक शिक्षा समिति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 152 लोगों ने किया योगाभ्यास

 मीरा सभरवाल की अध्यक्षता में सार्थक शिक्षा समिति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 152 लोगों ने किया योगाभ्यास

Political Trust Magazine 
नई दिल्ली– अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सार्थक शिक्षा समिति द्वारा गीता कॉलोनी ब्लॉक-1 स्थित समुदाय भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सभरवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

योग शिविर में लगभग 152 युवाओं, महिलाओं, पुरुषों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में योग शिक्षिका सुनीता श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रशिक्षण दिया।

शिविर के दौरान विशेष रूप से युवा वर्ग में योग के प्रति नया उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। प्रतिभागियों ने नियमित योग अभ्यास को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया।

इस अवसर पर मीरा सभरवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।http://Politicaltrust.in