अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संसद परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं सांसदों के साथ सांसद अनिल बलूनी ने भी योग किया।

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संसद परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं सांसदों के साथ सांसद अनिल बलूनी ने भी योग किया।

New Delhi -योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन एवं सामंजस्य स्थापित करता है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत प्रयासों से योग आज एक वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है और विश्वभर के करोड़ों लोग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं।
उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।