ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर सूचना विभाग की जनसंपर्क टीम ने आयोजित किया वृहद भंडारा
Political Trust Magazine
लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार के अवसर पर उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जनसंपर्क टीम द्वारा भक्त शिरोमणि श्री हनुमान जी के सम्मान में वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकारों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक विशाल सिंह ने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना की तथा सभी पत्रकारों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने स्वयं प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक वातावरण में अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। जनसंपर्क विभाग की टीम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।http://Politicaltrust.in
