तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष विराम टूटने का खतरा बढ़ गया है। दरअसल अमेरिका ने एक बार फिर ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया है। ये हमले उन ठिकानों पर किए गए, जहां से होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए खतरा पैदा हो सकता है। ईरानी मीडिया ने कहा कि अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास बंदरगाह के नजदीक हमले किए।
इस्राइल ने दावा किया है कि उसने गाजा में बड़ी सैन्य कार्रवाई के दौरान हमास के सैन्य विंग के प्रमुख मोहम्मद ओदेह को मार गिराया है। ओदेह को 7 अक्तूबर 2023 के हमले के मुख्य योजनाकारों में से एक बताया जा रहा है। इस्राइल रक्षा बलों के अनुसार, यह कार्रवाई प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री के निर्देश पर की गई। इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।