मथुरा में हाईवे पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां

 मथुरा में हाईवे पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां
मथुरा। मथुरा के हाईवे क्षेत्र स्थित महोली गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और खुलेआम अवैध हथियारों से फायरिंग की गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिक्रमार्थियों समेत ग्रामीणों में दहशत फैल गई। झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई को गोली लगी है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी गुड्डी प्रधान और चंद्रपाल के बीच करीब छह महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। करीब आधे घंटे तक चले बवाल से गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।