लेबनान के तटीय शहर टायर में इस्राइल के हमले तेज, कई इलाके खाली कराए
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 28, 2026
- 0
- 42
- 1 minute read
टायर। लेबनान के तटीय शहर टायर में इस्राइल के हमले तेज, कई इलाकों को खाली करने के आदेश
इस्राइली सेना ने गुरुवार को दक्षिणी लेबनान के टायर शहर के निवासियों को इलाका खाली करने का आदेश जारी किया। सेना ने कहा कि वह इस इलाके में ‘ईरान समर्थित समूह’ हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
आदेश में यह भी कहा गया कि कुछ इमारतों के आसपास रहने वाले लोग इलाका छोड़कर जहरानी नदी के उत्तर की तरफ चले जाएं।
इसी बीच, लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के देइर आम्स गांव में हुए इस्राइली हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया कि यह हमला हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था।
दूसरी तरफ, हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के जौतार अल शर्किया में इस्राइली सेना और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। समूह ने दावा किया कि उसने बुस्तान जत्तम के पास एक इस्राइली मर्कवा टैंक पर ड्रोन हमला किया और ताललेट अल खजान तथा नदी के आसपास इस्राइली सैनिकों और वाहनों पर रॉकेट, तोप और भारी हथियारों से हमला किया।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 2 मार्च से जारी इस्राइली हमलों में मरने वालों की संख्या 27 मई तक बढ़कर 3,269 हो गई है, जबकि 9,840 लोग घायल हुए हैं। ईरानी समाचार एजेंसी ‘फार्स’ ने ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट शहर के पूर्वी इलाके में गुरुवार तड़के करीब 1:30 बजे (2200 जीएमटी बुधवार) तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। यह शहर होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत सक्रिय कर दिए गए और अधिकारी यह पता लगाने में जुट गए कि धमाकों की आवाज कहां से आई।http://Politicaltrust.in