श्मशान घाट में मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

 श्मशान घाट में मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
मेरठ। मेरठ के थाना परतापुर में आज सुबह        श्मशान घाट में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास एक मोबाइल पड़ा हुआ था और उसमें से सिम गायब था। पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर चल रही है। घटनास्थल के आसपास देशी शराब के कई पाउच पड़े मिले हैं।
पूठ खास मार्ग श्मशान घाट है। आज गुरुवार को सुबह ग्रामीणों ने श्मशान घाट में महिला का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाश्त का प्रयास किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ से पुलिस ने पूछताछ की। मृतक महिला के शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
महिला के शव के पास पुलिस को मोबाइल मिला है। मोबाइल से सिम गायब है। इसके अलावा घटनास्थल के पास देसी शराब के खाली पाउच मिले है। पुलिस ने मोबाइल को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल के जरिए महिला की पहचान और उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास जो रहा है।
शरीर पर चोट के निशान नहीं
मृतका की उम्र 35 वर्ष के लगभग बताई जा रही है। उसकी जीभ बाहर निकली हुई है। शरीर पर किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में तंत्र क्रिया को लेकर चर्चा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही हैं