ईद-उल-अज़हा का पर्व उत्साह और उमंग से मनाया जा रहा, राष्ट्रपति ने दी मुबारकबाद
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 28, 2026
- 1 minute read
नई दिल्ली। ईद-उल-अज़हा, आज देश के विभिन्न हिस्सों में पूरे धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनायी जा रही है। इसे बकरीद भी कहा जाता है। श्रद्धालु ईदगाहों और बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, ईद की मुख्य नमाज जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में अदा की जा रही है। ईद-उल-अज़हा पैगंबर इब्राहिम द्वारा ईश्वर के आदेश का पालन करते हुए अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने की इच्छा को याद करने के लिए मनाया जाता है।
इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, जामा मस्जिद क्षेत्र के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह त्योहार भक्ति, त्याग और निस्वार्थता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार नागरिकों को मानवता और विशेषकर वंचितों की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने नागरिकों से समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने के संकल्प को मजबूत करने का आग्रह किया।http://Politicaltrust.in