दिल्ली से फ्रांसिस्को जा रही उड़ान तकनीकी खराबी के कारण लौटी, यात्री सुरक्षित

 दिल्ली से फ्रांसिस्को जा रही उड़ान तकनीकी खराबी के कारण लौटी, यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली। एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही उड़ान तकनीकी खराबी के बाद बुधवार सुबह दिल्ली लौट आई है। इस दौरान विमान करीब आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में था। यह जानकारी एयरलाइन ने दी। एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट एआई173, जिसमें लगभग 230 यात्री सवार थे, निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार दिल्ली लौट आई। इस उड़ान में बोइंग 777-300 ईआर शामिल था। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुरूप तकनीकी निरीक्षण से गुजरेगा।” विमान ट्रेक करने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉटकॉम के अनुसार, एयर इंडिया की यह उड़ान करीब आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में रही। इस दौरान विमान तीन घंटे से अधिक समय तक चीनी हवाई क्षेत्र में रहने के बाद दिल्ली की ओर वापस मुड़ा। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। एयर इंडिया ने कहा, “हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं।” एयरलाइन ने आगे कहा,“हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जलपान, होटल में ठहरने की व्यवस्था या उनकी इच्छानुसार यात्रा का समय बदलने जैसी सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही हैं।”http://Politicaltrust.in