केरल में पूर्व मुख्यमंत्री के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

 केरल में पूर्व मुख्यमंत्री के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
कोच्चि। विवादित एक्सालाजिक-सीएमआरएल पेमेंट विवाद से जुड़े अलग-अलग ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी से बुधवार को केरल में तीखी राजनीतिक तकरार शुरू हो गई। इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक बदले के लिए करने का आरोप लगाया।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन के घर के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों की गाड़ी पर हमला कर दिया। ये कार्यकर्ता कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) मामले में ईडी द्वारा विजयन के आवास समेत केरल के 10 जगहों पर की गई छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व मुख्यमंत्री के घर के गेट पर कुछ सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों के काफिले को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने गाड़ियों पर हमला कर दिया, जिसमें कुछ लोगों ने ईंटें फेंककर कार के शीशे तोड़ दिए। विवादित एक्सालाजिक-सीएमआरएल पेमेंट विवाद से जुड़े अलग-अलग ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी से बुधवार को केरल में तीखी राजनीतिक तकरार शुरू हो गई. इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक बदले के लिए करने का आरोप लगाया. वहीं, भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन पर जवाब मांगा।http://Politicaltrust.in