विदेश मंत्री जयशंकर का वायरल वीडियो निकला फर्जी, बीआईबी ने बताई वास्तविकता

 विदेश मंत्री जयशंकर का वायरल वीडियो निकला फर्जी, बीआईबी ने बताई वास्तविकता
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio से तथाकथित “कॉकरोच जनता पार्टी” के मुखिया अभिजीत दीपके को भारत को सौंपने की मांग करते हुए दिखाया गया था। अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है।
सरकार की फैक्ट चेक इकाई Press Information Bureau ने वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी और एआई जनरेटेड बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक, यह वीडियो एक वास्तविक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की फुटेज से छेड़छाड़ कर तैयार किया गया है।पीआईबी ने स्पष्ट किया कि मूल वीडियो में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि एआई तकनीक का इस्तेमाल कर वीडियो में फर्जी ऑडियो और विजुअल जोड़कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की गई। वायरल वीडियो में एस जयशंकर को गलत तरीके से यह कहते हुए दिखाया गया था कि अमेरिका तथाकथित “कॉकरोच जनता पार्टी” को समर्थन दे रहा है और उसका संबंध ईरान से है। वीडियो में यह दावा भी किया गया कि भारत ने अमेरिका और इजरायल के समर्थन में ईरान से दूरी बनाई, जबकि अमेरिका कथित तौर पर ऐसे लोगों को शरण दे रहा है।http://Politicaltrust.in