मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत

 मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत
सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली गांव के भीतर से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके परअफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। मृतक का शव देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया और अवैध खनन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का धंधा चल रहा है, जिसके कारण भारी वाहन लगातार गांव की सड़कों से गुजरते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने इस घटना को भी अवैध खनन का ही परिणाम बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग भी उठाई गई।http://Politicaltrust.in