एक प्रशिक्षु जहाज में तकनीकी खराबी के कारण खेत में उतारना पड़ा विमान

 एक प्रशिक्षु जहाज में तकनीकी खराबी के कारण खेत में उतारना पड़ा विमान
अलीगढ़। धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले एक प्रशिक्षु जहाज में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव चंगेरी के पास एक किसान के खेत में जहाज उतारना पड़ा। इस घटना से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई और सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एडीएम सिटी अतुल गुप्ता ने घटना के संबंध में विवरण दिया है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर पायलट ने प्रशिक्षु छात्र के साथ उड़ान भरी थी। जहाज करीब एक घंटे तक आसमान में उड़ता रहा। इसी दौरान जहाज में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने सुरक्षित स्थान देखकर जहाज को चंगेरी गांव के पास खेत में उतारा। जहाज के पहिए खेत की मिट्टी में धंस गए और वह वहीं रुक गया। जहाज में सवार पायलट और प्रशिक्षु छात्र दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद जहाज में अचानक खराबी आई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खेत को सुरक्षित स्थान के रूप में चुना। जहाज के उतरते ही खेत में मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में जहाज को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।