शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय खरीदने के लिए लांच की वेबसाइट ‘OLX-G’

 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय खरीदने के लिए लांच की वेबसाइट ‘OLX-G’
गाजियाबाद। जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने OLX की तर्ज पर गौ रक्षा अभियान के तहत ‘OLX-G’ वेबसाइट लॉन्च करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो पशु पालक गायों को रखने में सक्षम नहीं वो ‘OLX-G’ के जरिए अपनी गायों को बेच सकेंगे। उनकी संस्था ‘OLX-G’ के जरिए गायों को खरीदेगी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मुस्लिम समुदाय के उन लोगों की सराहना की, जिन्होंने गौमांस का सेवन न करने की बात कही।
गौवंश को खुले में छोड़ने की बजाय उनके संरक्षण और देखभाल के लिए यह अनोखी पहल है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने देशवासियों से अपील की है कि जो पशु पालक किसी कारणवश गायों की देखभाल नहीं कर पा रहे। वे उन्हें G-OLX के माध्यम से बेच दें। जिससे कि गायों को सुरक्षित आश्रय और बेहतर देखभाल मिल सके।
गायों की अच्छी तरह से देखभाल हो सकेगी
शंकराचार्य की इस पहल से प्रत्येक गांव के खुले में गाय या हाईवे पर घूमने वाली गायों की अच्छे से देखभाल होगी। गाय पालने वालों को उनकी मेहनत की वजह राशि प्राप्त हो सकेंगी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की इस घोषणा का हिंदू संगठनों ने स्वागत किया है। शंकराचार्य का कहना है कि उनकी इस पहल का उद्देश्य गायों को कटने से बचाना और गौसेवा को बढ़ावा देना है।