चिलचिलाती धूप और जानलेवा गर्म हवाओं से तप रहा दिल्ली एनसीआर
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 22, 2026
- 0
- 32
- 1 minute read
नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके इन दिनों भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और जानलेवा गर्म हवाओं (लू) के कारण पूरी तरह भट्टी की तरह दिल्ली एनसीआर तप रहे हैं। सुबह सूर्योदय के कुछ घंटों बाद से ही शुरू होने वाला तीखा मोमेंट दोपहर होते-होते आम जनजीवन को पूरी तरह थाम दे रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान लगातार 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार चल रही पछुआ थपेड़ों और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है, जिसके चलते दोपहर के समय प्रमुख शहरों की सड़कों और बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है।
यूपी का बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर, दिल्ली में पारा 45 के पार मौसम विभाग से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश का बांदा जिला इस समय देश का सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र पर तापमान 44.5 डिग्री, जबकि दिल्ली के ही रिज बेस स्टेशन पर पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हरियाणा का रोहतक 46.9 डिग्री और पंजाब का बठिंडा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ भीषण लू की चपेट में है। पर्वतीय राज्यों की बात करें तो मैदानी इलाकों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में भी पारा 44 डिग्री को छू रहा है, जिससे पहाड़ों पर भी अब गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
