भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर प्रशासन इस बार पहले से ज्यादा सतर्क
- राष्ट्रीय
Political Trust
- May 22, 2026
- 0
- 37
- 1 minute read
कटक। ओडिशा में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर प्रशासन इस बार पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है। पिछले वर्ष हुई भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए ओडिशा पुलिस ने इस बार सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। कटक में गुरुवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) वाईबी खुरानिया की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें 16 जुलाई से शुरू होने वाली नौ दिवसीय रथ यात्रा के लिए विशेष स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में तय किया गया कि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। भीड़ नियंत्रण, वाहन पार्किंग, श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, गर्म और उमस भरे मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, SOP का सख्ती से पालन कराया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हादसे से बचा जा सके।http://Politicaltrust.in
