पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को जान से मारने की धमकी
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 22, 2026
- 0
- 46
- 1 minute read
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार विक्रम साहू को जान से मारने की धमकी मिली है। दुकानदार की ओर से दावा किया गया कि पिछले कुछ दिनों से उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश से रोजाना धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू रातोंरात सुर्खियों में आ गए थे। विक्रम साहू और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि, रातोंरात मिली यह शोहरत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है।दुकानदार विक्रम साहू ने कहा कि वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि उन्हें डर है कि फोन करने वाले उसके साथ कोई साजिश रच सकते हैं। विक्रम साहू ने कहा कि मुझे पाकिस्तान से वीडियो और फोन कॉल के जरिए बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वे मुझे बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग मुझे वीडियो कॉल कर रहे हैं, वे मुझे डराने के लिए खौफनाक इशारे कर रहे हैं और हथियार भी दिखा रहे हैं। उन्होंने मुझे चेतावनी दी है कि तुम्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
