नैनीताल में कार गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
- उत्तराखण्ड राष्ट्रीय
Political Trust
- May 22, 2026
- 0
- 35
- 1 minute read
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भवालीगांव-सेनिटोरियम बाईपास पर ढेला गांव के समीप एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक कार (UP 32 QU 1874) करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों (पति, पत्नी, पुत्र व पुत्री) तथा उनके कार चालक समेत कुल 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और एसएसबी (SSB) की टीमों ने स्थानीय नागरिकों की मदद से भारी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला।
साले की कैंप साइट पर जा रहा था परिवार, मोड़ पर खोया नियंत्रण मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार खटीमा निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल अपने परिवार के साथ बीते मंगलवार को नैनीताल घूमने पहुंचे थे। गुरुवार को वे कार से भवाली के दुनिखाल स्थित अपने साले की कैंप साइट पर जा रहे थे। कार को लखनऊ निवासी चालक अनुज कुमार चला रहा था। जैसे ही कार ढेला गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक अचानक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार हवा में लहराते हुए सीधे 500 मीटर नीचे गहरी खाई में समा गई। खाई में गिरने के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। रेस्क्यू टीम ने सभी को बाहर निकाल नजदीकी प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
सीओ ने दी दुर्घटना की जानकारी, ये हैं मृतकों के नाम सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया तीखे मोड़ पर कार की गति तेज होने और चालक का नियंत्रण खोना ही इस भीषण हादसे का मुख्य कारण लग रहा है, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की शिनाख्त इस प्रकार हुई है:
भूपेंद्र सिंह चुफाल (निवासी खटीमा, उम्र 48 वर्ष), सीमा कैड़ा चुफाल (पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल, उम्र 45 वर्ष), वासु चुफाल (पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल, उम्र 19 वर्ष), रावी चुफाल (पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल, उम्र 12 वर्ष),अनुज कुमार मिश्रा (चालक, पुत्र दया सागर मिश्रा, निवासी अफसर नगर, आलम नगर, लखनऊ, उम्र 34 वर्ष) शामिल हैं।