मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान, मुसलमानों को डराया धमकाया जा रहा
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 19, 2026
- 0
- 39
- 1 minute read
नई दिल्ली। मौलाना अरशद मदनी के बयान को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि मुसलमानों को लेकर जिस तरह से मंचों से कहा जाता है, इससे साफ नजर आता है कि मुसलमानों को डराया-धमकाया जा रहा है। हकीकत में मुसलमान डरा हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के बयान पर साजिद रशीदी ने कहा कि मेरे गांव से चार किमी दूर एक मंदिर है, जहां सुबह तीन बजे आरती की जाती है। किसी मुसलमान ने कभी नहीं कहा कि मंदिरों में इतनी आवाजें क्यों हैं, घंटी क्यों बज रही है?
उन्होंने कहा कि सड़कों पर जगराते होते हैं, पूरी-पूरी रात डीजे बजाए जाते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान ऐसी आवाज होती है कि धरती हिल जाए, आदमी कांप जाता है। कभी किसी मुसलमान ने शिकायत नहीं की। भोजशाला मामले पर उच्च न्यायालय के फैसले को लेकर साजिद रशीदी ने कहा कि सरस्वती की प्रतिमा तो लंदन में है। लंदन से प्रतिमा लाकर स्थापित की जाए। उच्च न्यायालय का जो आदेश आया है, वह एकतरफा है। इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने जा रहे हैं। मेरा मानना है कि आने वाले वक्त में सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस फैसले को खत्म कर दिया जाएगा। फिर मुसलमान वहां पर नमाज पढ़ेंगे।http://Politicaltrust.in
