ओस्लो बिजनेस एंड रिसर्च समिट में शामिल हुए NHPC के CMD भूपेंद्र गुप्ता
नई दिल्ली/ओस्लो। एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) भूपेंद्र गुप्ता ने नॉर्वे के ओस्लो सिटी हॉल में आयोजित बिजनेस एंड रिसर्च समिट में भारत के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भाग लिया। यह प्रतिनिधिमंडल भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नॉर्वे दौरे पर पहुंचा था।
समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोरे मौजूद रहे। दोनों देशों के बीच स्वच्छ ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, उर्वरक, मत्स्य पालन, अनुसंधान और शिपबिल्डिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
एनएचपीसी के CMD भूपेंद्र गुप्ता की इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में मौजूदगी को भारत के सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। एनएचपीसी लगातार देश में हरित ऊर्जा और जलविद्युत परियोजनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है।
गौरतलब है कि भारत और नॉर्वे के बीच स्वच्छ ऊर्जा एवं हरित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह समिट महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
