पिछले हफ्ते शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का मार्केटकैप 3.12 लाख करोड़ रुपए कम
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 17, 2026
- 0
- 38
- 1 minute read
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का मार्केटकैप 3.12 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। इसकी वजह घरेलू बाजारों में तेज बिकवाली और वैश्विक अस्थिरता के चलते डॉलर के मुकाबले रुपए पर दबाव बने रहना है। 11-15 मई के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2,090 अंक या 2.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,237 और निफ्टी 532 अंक या 2.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,643 पर था। शीर्ष 10 में से केवल एक कंपनी के मार्केटकैप में बढ़त दर्ज की गई है। भारती एयरटेल का मार्केटकैप 42,470.13 करोड़ रुपए बढ़कर 11,60,525.16 करोड़ रुपए हो गया है। दूसरी तरफ, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केटकैप 52,245.3 करोड़ रुपए घटकर 8,88,862.32 करोड़ रुपए हो गया।टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 47,415.04 करोड़ रुपए घटकर 8,19,062.65 करोड़ रुपए हो गया, जबकि बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 27,892.28 करोड़ रुपए घटकर 5,66,717.74 करोड़ रुपए हो गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 20,630.01 करोड़ रुपए घटकर 11,82,069.25 करोड़ रुपए हो गया। इसी तरह, आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में 14,290 करोड़ रुपए की गिरावट आई, जिससे कंपनी मार्केटकैप 8,92,385.39 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के मूल्यांकन में 9,078.87 करोड़ रुपए की गिरावट आई, जिससे इसका मार्केट कैप 5,37,542.34 करोड़ रुपए रह गया, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 3,970.8 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 5,33,592.18 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
