नीट पेपर लीक के दोषियों को मिले सजा: अठावले

 नीट पेपर लीक के दोषियों को मिले सजा: अठावले
मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने नीट पेपर लीक मामले में अहम बयान दिया है। NEET-UG 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक विवाद में महाराष्ट्र से संबंध रखने वाले पीवी कुलकर्णी का नाम सामने आने पर एक सवाल के जवाब में अठावले ने कहा, प्रश्नपत्र लीक के मामले बार-बार सामने आते रहते हैं। इन मामलों में शिक्षित लोग ही जिम्मेदार साबित हो रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से निर्वाचित सांसद अठावले ने कहा, देश भर में प्रश्नपत्र लीक मामलों से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इससे पता चलता है कि गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। हमारी मांग है कि प्रश्नपत्र लीक के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।