ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार शाम को एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंढरी कांडे के अनुसार, आरोपी शनिवार शाम करीब 5 बजे नाबालिग को स्टेशन परिसर में लाया था, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिताकी धारा 137(2) (अपहरण), 64(1) (दुष्कर्म) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।