यामी गौतम बनीं महिलाओं की स्वास्थ्य अवेयरनेस की नई आवाज़, मुंबई में शुरू किया अत्याधुनिक ‘ऐम्बर विंग’
- राष्ट्रीय
Political Trust
- May 16, 2026
- 0
- 41
- 1 minute read
मुंबई -। घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इसी सोच को बदलने और महिलाओं को समय रहते स्वास्थ्य जांच व निवारक देखभाल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सूर्या हॉस्पिटल्स ने केवल महिलाओं के लिए समर्पित अत्याधुनिक “ऐम्बर विंग” का शुभारंभ किया है। इस खास अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर ने भी इस अनूठी पहल से जुड़कर महिलाओं से अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की पुरजोर अपील की।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं 55 अतिरिक्त बेड और अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित यह नया विंग महिलाओं को कार्डियोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, कॉस्मेटिक और क्रिटिकल केयर जैसी उन्नत और जटिल स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। इसी के साथ अस्पताल प्रबंधन ने ‘द ऐम्बर प्रॉमिस फॉर विमेंस हेल्थ’ पहल की भी शुरुआत की है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में नियमित हेल्थ चेकअप और समय पर सटीक इलाज को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
यामी गौतम और डॉ. अवस्थी ने रखे अपने विचार कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री यामी गौतम धर ने कहा, “महिलाएं हमेशा अपने परिवार को आगे रखती हैं और इस चक्कर में उनकी खुद की सेहत पीछे छूट जाती है। समय पर जांच और निवारक देखभाल बेहद जरूरी है। मुझे बेहद खुशी है कि मैं एक ऐसी पहल का हिस्सा बनी हूँ जो महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बना रही है।”
वहीं, सूर्या हॉस्पिटल्स के संस्थापक डॉ. भूपेंद्र एस. अवस्थी ने संस्थान के विजन को साझा करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य महिलाओं को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय, सुरक्षित, उन्नत और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए भटकना न पड़े।”