राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लोगों से डेंगू को लेकर जागरूक रहने की अपील
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 16, 2026
- 0
- 46
- 1 minute read
Political Trust Magazine
नई दिल्ली। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लोगों से डेंगू को लेकर जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, पानी जमा न होने देना और आसपास का वातावरण सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। सरकार निगरानी, जांच, इलाज और जागरूकता अभियान के जरिए डेंगू नियंत्रण को मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि डेंगू से लड़ाई में लोगों की भागीदारी सबसे अहम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर, आइए हम सब मिलकर डेंगू की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाएं और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखें। भारत सरकार बेहतर निगरानी, जांच, उन्नत उपचार और जागरूकता अभियानों के माध्यम से डेंगू नियंत्रण को लगातार सुदृढ़ कर रही है। इस वर्ष की थीम ‘डेंगू नियंत्रण के लिए सामुदायिक भागीदारी: जांचें, साफ करें और ढकें’ हमें यह याद दिलाती है कि डेंगू को हराने के लिए सामुदायिक प्रयास ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। आइए, हम सब मिलकर एक स्वस्थ कल का निर्माण करें।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सावधानी, स्वच्छता, सजगता और समय पर उपचार से डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। आइए, राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि अपने घर, आसपास और समाज को स्वच्छ रखें, कहीं भी जलभराव न होने दें। सजग रहें, सुरक्षित रहें।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सावधानी, स्वच्छता, सजगता और समय पर उपचार से डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। आइए, राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि अपने घर, आसपास और समाज को स्वच्छ रखें, कहीं भी जलभराव न होने दें। सजग रहें, सुरक्षित रहें।”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “डेंगू को जागरूकता से ही रोका जा सकता है। आइए, हम सभी डेंगू की रोकथाम हेतु जनजागरूकता के प्रसार का संकल्प लें और साथ ही अपने घरों के आसपास स्वच्छता रखें।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इसकी रोकथाम हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लें। स्वच्छता, सतर्कता और समय पर उपचार ही डेंगू से बचाव के सबसे प्रभावी उपाय हैं।
