दुनिभाभर में लगातार बढ़ रहा तापमान, अलनीनो के प्रभाव को लेकर बड़ी चेतावनी जारी

 दुनिभाभर में लगातार बढ़ रहा तापमान, अलनीनो के प्रभाव को लेकर बड़ी चेतावनी जारी
Political Trust Magazine 
नई दिल्ली। दुनियाभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण लोगों को भयानक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भारत के कई इलाकों में इस बार अप्रैल में ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। हालांकि, मई महीने की शुरुआत से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। लेकिन 9 मई के बाद मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की हालिया रिपोर्ट्स ने एक बड़ी चेतावनी दी है।
ठंडी हवाओं की जगह अब सुपर अल-नीनो का खतरा मंडरा रहा है। वैज्ञानिक मानते हैं कि साल 2026 के मध्य में इस प्राकृतिक घटना से भारत समेत पूरी दुनिया में तापमान रिकॉर्ड स्तर पहुंच सकता है। यह बदलाव सिर्फ कुछ दिनों की गर्मी के साथ ही आने वाले मानसून और खेती के लिए भी एक बड़ी चेतावनी है।
क्या है सुपर अल नीनो?
अल नीनो एक प्राकृतिक घटना है। प्रशांत महासागर का पानी गर्मी होता है, तो अल-नीनो कहा जाता है। लेकिन समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा (करीब 2 डिग्री सेल्सियस से ऊपर) बढ़ जाता है, जिसे सुपर अल-नीनो कहा जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में अल-नीनो बीते 140 वर्षों में सबसे शक्तिशाली हो सकता है।https://politicaltrust.in/?p=28068