गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, 25 यात्री घायल

 गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, 25 यात्री घायल
Political Trust Magazine 

संभल। गंगा एक्सप्रेस पर डबल डेकर निजी बस सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे हादसे में बच्चों व महिलाओं समेत 25 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस व पेट्रोल कार से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 16 घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से इनमें चार घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। हादसा मंगलवार को सुबह करीब सवा पांच बजे जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव चंदोई-सिठौली के बीच स्थित टोल प्लाजा के निकट हुआ। हादसे में घायल हुए जिला अमरोहा के हसनपुर निवासी बस चालक दानिश का कहना था कि वह जिला हरदोई के बेहटा गोकुल निवासी अपने क्लीनर साथी रहमान व सहमान के साथ मंगलवार को लुधियाना से डबल डेकर निजी बस लेकर हरदोई के लिए जा रहा था। सुबह तड़के रास्ते में टोल प्लाजा के निकट ब्रेक फेल होने के कारण बस आगे सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई और हादसा हो गया। हादसे में उसके समेत दोनों क्लीनर भी घायल हुए हैं।इस बीच, थाना इस्लामनगर व बहजोई की पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई और घायलों से हादसे की जानकारी ली।https://politicaltrust.in