तनाव और युद्ध की स्थिति अब खात्मे की ओर, 14-सूत्रीय समझौते के करीब अमेरिका और ईरान
- राजनीति राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- May 8, 2026
- 0
- 42
- 1 minute read
वाशिंगटन/इस्लामाबाद। खाड़ी क्षेत्र में लंबे समय से जारी तनाव और युद्ध की स्थिति अब खात्मे की ओर है। अमेरिकी वेबसाइट ‘एक्सियोस’ और मध्यस्थ पाकिस्तान के सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान एक पन्ने के 14-सूत्रीय समझौते (MOU) के बेहद करीब पहुंच गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 48 घंटों के भीतर ईरान सीजफायर पर अपनी अंतिम सहमति दे सकता है।
समय सीमा पर फंसा पेंच
बातचीत में सबसे बड़ा विवाद परमाणु कार्यक्रम रोकने की अवधि को लेकर है। ईरान इसे 5 साल रखना चाहता है, जबकि अमेरिका की मांग 20 साल थी। फिलहाल 12 से 15 साल के बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। बातचीत के लिए इस्लामाबाद या जिनेवा जैसे शहरों को चुना जा सकता है।
क्षेत्रीय तनाव और भारत की चिंता
एक तरफ समझौते की बात चल रही है, वहीं दूसरी तरफ तनाव भी कम नहीं हुआ है। ईरान ने यूएई (UAE) पर लगातार दूसरे दिन मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। वहीं, फुजैराह हमले में तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने पर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है। भारत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नागरिक ढांचे और आम लोगों को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।