अखिलेश यादव को पूड़ी खिलाने पर सुपरवाइजर का डिमोशन, भावुक हुई अंजलि मैसी
- उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 7, 2026
- 0
- 56
- 1 minute read
Political Trust Magazine
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भंडारे का प्रसाद खिलाना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। पीड़िता अंजलि मैसी का आरोप है कि इस घटना के बाद उनके पिता, जो छावनी परिषद (कैंटोनमेंट बोर्ड) में सुपरवाइजर थे, उन्हें डिमोट कर ‘सफाई कर्मचारी’ बना दिया गया है। बुधवार को अंजलि ने सपा मुख्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात की और अपना दर्द साझा किया।
‘100 नौकरियां कुर्बान’
सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहुंची अंजलि मैसी काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा, “सर, यह सिर्फ नौकरी की बात नहीं है। मैं भाजपा सरकार की धांधली दिखाना चाहती हूं। मेरे पिता ने संदेश भेजा है कि आपके लिए ऐसी 100 नौकरियां कुर्बान हैं।” अंजलि ने बताया कि वह कॉलेज के दिनों से ही अखिलेश यादव की कार्यशैली से प्रभावित रही हैं और उन्हें भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में देखती हैं।