अवैध संबंधों के शक में पति-पत्नी ने पीटकर युवक-युवती को तीसरी मंजिल से फेंका
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- May 7, 2026
- 0
- 47
- 1 minute read
Political Trust Magazine
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा थाना सेक्टर-24 पुलिस ने सोमवार को हुई एक युवक की मौत और युवती के घायल होने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। जिसे शुरुआत में आत्महत्या का प्रयास माना जा रहा था, वह वास्तव में एक सोची-समझी हत्या निकली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नी, हितेश राणा (33) और उसकी पत्नी चंचल (27) को गिरफ्तार कर लिया है।
जाने क्या है पूरा मामला?
पुलिस जांच के अनुसार, सेक्टर-22 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल से पुनीत चौहान (26) और उसकी मित्र विद्या दास (20) संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए थे। इस हादसे में पुनीत की मौत हो गई, जबकि विद्या अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद जब कड़ियां जोड़ीं, तो मामला हत्या का निकला।
गिरफ्तार आरोपी हितेश राणा ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी चंचल और मृतक पुनीत के बीच संबंधों का शक था। इसी विवाद को सुलझाने और माफी मांगने के लिए पुनीत अपनी मित्र विद्या दास के साथ हितेश के घर आया था। लेकिन बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि हितेश और चंचल ने घर में रखी हॉकी स्टिक से उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।https://www.facebook.com/share/1BQbA6ZkE9/