सुवेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम हत्या, 1 घंटे बाद दूसरे भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली
- राष्ट्रीय
Political Trust
- May 7, 2026
- 0
- 53
- 1 minute read
मध्यमग्राम/बशीरहाट। पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए बाइक सवार बदमाशों ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के महज एक घंटे के भीतर बशीरहाट में एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता को भी निशाना बनाया गया, जिससे पूरे राज्य में तनाव का माहौल है।
NH-12 पर फिल्मी अंदाज में घेरा जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ बुधवार रात करीब 11:30 बजे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से मध्यमग्राम के रास्ते सिलीगुड़ी की ओर जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी जेस्सोर रोड पर दोहारिया इलाके के पास पहुँची, तो दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 4 से 5 राउंड हुई फायरिंग में गोलियां रथ के सीने और सिर में लगीं। उन्हें तुरंत पास के ‘डायवर्सिटी नर्सिंग होम’ ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में रथ के ड्राइवर और गाड़ी में मौजूद दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।http://Politicaltrust.in
