एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला, दो दिन बारिश के आसार
नई दिल्ली। एनसीआर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक क्षेत्र में बारिश के असर बन रहे हैं। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हाल के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 मई से 7 मई तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। 6 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। 7 मई को तापमान में हल्का इजाफा देखने को मिलेगा, जहां अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन खास तौर पर दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जबकि आर्द्रता 65 से 45 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 8 मई को भी मौसम सामान्य बना रहेगा, आसमान मुख्यतः साफ रहने की उम्मीद है। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है।
हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 9 मई से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा और आर्द्रता 60 से 35 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 10 मई को गर्मी और बढ़ेगी, अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दिन भी आसमान साफ रहने की संभावना है। 11 मई को भी गर्मी का असर जारी रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।
